11 वर्षीय लड़की की सर्पदंश से मौत

0

थाना वारासिवनी अंतर्गत ग्राम पंचायत कटंगझरी में 23 अगस्त की अलसुबह 11 वर्षीय लड़की की सर्पदंश से मौत हो गई। यह हादसा उस समय घटित हुआ जब लड़की घर में परिवार जनों के साथ सोयी हुई थी उसी समय सर्प ने पैर में डस दिया जिसके प्रभाव में करीब 1 घंटे बाद लड़की की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटंगझरी निवासी सेवक राम उके की 11 वर्षीय लड़की शशि उके रात्रि में घर में सभी परिवार जनों व रिश्तेदारों के साथ भोजन कर सो गई थी। जो रात्रि करीब 4:00 बजे गहरी नींद में थे तभी कहीं से अचानक सर्प आ गया और उसने बिस्तर में घुसकर 11 वर्षीय लड़की शशि उके को डस दिया जिसमें लड़की नींद में होने के कारण उसे पता नहीं चला किंतु जहर का रिएक्शन होने पर युवती की नींद खुली तो उसे शरीर के एक दो जगह जलन महसूस हुई। जिस पर युवती ने देखा तो वह सर्प के के डसने का निशान था जिसकी बाद उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी और उक्त घटना की जानकारी पता चलते ही परिजनों ने घर में सर्प को ढूंढा तो पता चला कि दरवाजे के किनारे में एक सर्प है जिसे मारकर लड़की को उपचार के लिए गांव के डॉक्टर के यहाँ लेगये जिसने जिसने अस्पताल ले जाने का जिस पर अस्पताल में ले ले जाते हुए झाड़-फूंक करने के लिए ले गए और और इस दौरान लड़की की सुबह करीब 5:30 बजे मौत हो गई। जिसके बाद घर वालों वालों ने तत्काल घटना की जानकारी वारासिवनी पुलिस को दी जिस पर पुलिस उप निरीक्षक विजय सिंह बघेल थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे पहुंचे और घटना का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करवा कर लड़की का शव वारासिवनी मरचुरी में लाकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया और मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here