12 नंबर देने की धमकी देती हैं प्राचार्य’, मुख्य अतिथियों के सामने जेन अल्फा का फूटा गुस्सा, एक्शन में आया शिक्षा विभाग

0

Education Department: गुना जिले के धरनावदा हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं। बच्चों ने मुख्य अतिथियों से मामले की शिकायत की है। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।गुना: जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धरनावदा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों यानी जेन-अल्फा का गुस्सा और आक्रोश खुलकर सामने आया। स्कूल की चरमराती अव्यवस्थाओं, सुविधाओं के अभाव और प्राचार्य ममता सोनी की कार्यप्रणाली से त्रस्त छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथियों व जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी पीड़ा बयां कर दी।स्वतंत्रता दिवस के मंच पर गांव के सरपंच, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चों ने रोते और बिलखते हुए प्राचार्य पर मानसिक प्रताड़ना और धमकाने का आरोप लगाया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार स्कूल में शिक्षकों के बीच समन्वय नहीं है। दो-तीन शिक्षकों के आए दिन विवाद भी सामने आते रहते हैं। मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपी है।

स्कूल में सुविधाओं का आभाव

छात्राओं का आरोप है कि स्कूल में मूलभूत सुविधाओं और असुविधाओं की शिकायत करने या जनप्रतिनिधियों के पास अपनी बात ले जाने पर प्राचार्य ममता सोनी द्वारा उन्हें सीधी धमकी दी जाती है। प्राचार्य द्वारा छात्रों को प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल करने और महज 12 नंबर देने की निरंतर धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं, बच्चों के अभिभावक जब इस संबंध में बात करने आते हैं तो उनके साथ भी अभद्र व्यवहार और बदतमीजी की जाती है तथा उन्हें स्कूल परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here