13 फरवरी से 25 मार्च तक होंगी 10,12 वी की वार्षिक परीक्षाएं

0

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं और कक्षा बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं का एलान कर दिया गया है जहां वर्ष 2023 में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं का दौर 13 फरवरी से शुरू होगा जहां दोनों परीक्षाएं 25 मार्च 2023 तक चलती रहेंगी जिसकी तमाम जानकारी माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल जनसंपर्क अधिकारी की ओर से जारी किए गए इस नोटिफिकेशन में के अनुसार, हाईस्‍कूल/हायर सेकेंडरी/ हायर सेकेंडरी व्‍यवसायिक (ओल्‍ड), विद्यालय पूर्व परीक्षा में डिप्‍लोमा (DPSE)/ शारिरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षाएं वर्ष 2023 का आयोजन 13 फरवरी 2023 से 25 मार्च 2023 के मध्य प्रायोगिक परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जबकि थ्योरी परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 20 मार्च तक किया जाएगा। जारी किए गए इस नोटिफिकेशन में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि अभी सिर्फ कक्षा दसवीं कक्षा 12वीं की परीक्षा तिथि घोषित की गई है । वहीं मंडल द्वारा जल्द ही टाइम कक्षा 10 वी कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी करने को कहा गया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here