134 लीटर देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार- फरार आरोपी की तलाश

0

बालाघाट/
जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चांगोटोला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चांगोटोला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 134 लीटर अवैध देशी शराब और दो चारपहिया वाहन जप्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी संदीप चौधरी 36 वर्ष नैनपुर जिला मंडला निवासी बताया गया है

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना चांगोटोला पुलिस को 25 मार्च को सूचना मिली कि दो चारपहिया वाहन टवेरा MP51CA1105 और वेगनार MH31CR0313 में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने रेलवे फाटक के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका। इस दौरान वेगनार वाहन का चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। जबकि टवेरा वाहन चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। जिसे अपना नाम संदीप चौधरी नैनपुर निवासी बताया दोनो।वाहनों की तलाशी लेने पर कुल 134 लीटर अवैध देशी शराब बरामद हुई।जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है। साथ ही दोनों वाहनों कीमत लगभग 5.50 लाख रुपये को भी जप्त किया गया।इस मामले में थाना चांगोटोला में अपराध क्रमांक 28/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here