14 अगस्त को नगर मे निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा

0

 हर-घर-तिरंगा अभियान को सफल बनाने और देश प्रेम का जज्बा पैदा करने के लिए राष्ट्रीय विचार मंच के द्वारा आगामी 14 अगस्त को नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। जिसको लेकर बुधवार को नगर के शीतल पैलेस होटल में सामाजिक,धार्मिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें तिरंगा यात्रा निकाले जाने को लेकर विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान बताया गया कि तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर के हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग चौक चौराहों से होकर गुजरेगी। इस दौरान महापुरूषो की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर द्वीप प्रज्वलित कर उनके द्वारा देश के लिए दिये गये बलिदान के बारे में उपस्थित लोगों को बताया जायेगा। तिरंगा यात्रा में भारत माता सहित वीरांगनाओं की जीवंत झॉकिया भी निकाली जायेगी। राष्ट्रीय विचार मंच की पदाधिकारी श्रीमती लता एलकर ने बताया कि तिरंगा रैली के इस महोत्सव  और राष्ट्र पर्व को मनाने के लिए लोग दलगत भावना से उठकर हिस्सा ले साथ ही बालाघाट के अनेको सामाजिक संगठन, समाजसेवी संस्थाओं ने इस महोत्सव को भव्य रूप से मनाने अपने-अपने सुझाव भी दिये। इस अवसर पर श्रीमती लता एलकर, भाजपा नेता रमेश रंगलानी, पप्पा भाई, वैभव कश्यप, लालू चावड़ा, चरणजीत सिंह गांधी, राजेश वर्मा, तपेश असाटी, मुरली मनोहर श्रीवास्तव, जितेंद्र मोहारे, श्रीमती भारती पारधी, अरुण राहंगडाले, संजय खंडेलवाल, अभय सेठिया, अभय कोचर, अमर सिंह ठाकुर, मनोज भैरम, नरेश आजाद सहित तमाम सामाजिक संगठन,स्वंय सेवी संस्था और समाजसेवी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here