14 वर्षीय बालक की तालाब में डूबने से मौत

0

ग्रामीण थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम खुरसोड़ी में पतंग उड़ाने के दौरान एक बालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई 14 जनवरी को 8:30 बजे करीब यह घटना उस समय हुई जब यह बालक कटी पतंग को तालाब सेबाहर निकाल रहा था तभी उसका पैर तालाब की पार से फिसल गया और उसकी तालाब में डूबने से मौत । घटना के करीब 2 घंटे बाद बालक बालकृष्ण पिता दुलीचंद नगपुरे 14 वर्ष की लाश होमगार्ड के गोताखोरों ने तालाब से बाहर निकाली ।ग्रामीण पुलिस ने इस बालक की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खुरसोड़ी निवासी दुलीचंद खेती किसानी के अलावा दूध बेचने का धंधा करते हैं। जिसके परिवार में पत्नी भागवती और तीन बच्चे हैं जिनमें बड़ा बेटा राजा , बेटी अंजलि और छोटा बेटा बालकृष्ण जो कक्षा 9वी का छात्र था। बताया गया कि 14 जनवरी को 8:30 बजे करीब गांव के अवंती बाई चौक समीप मैदान में बालकृष्ण अपने साथियों के साथ पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाते उड़ाते अचानक पतंग कट गई और कटी पतंग उड़ते हुए मैदान से कुछ दूर तालाब तरफ चली गई और तालाब में गिर गई थी। कटी पतंग को तालाब से निकालने के लिए बाल कृष्ण के अलावा शिवम लिल्हारे 10 वर्ष दोनों तालाब किनारे पानी में पत्थर मारकर पतंग को अपनी ऒर ला रहे थे। तभी बालक शिवम और बालकृष्ण का अचानक तालाब के किनारे पार से पैर फिसलने से दोनों तालाब में गिर गए ।अन्य बालको ने शिवम को तो बाहर निकाल लिए किंतु बालकृष्ण तालाब के गहरे पानी में चला गया था। बच्चों ने बालकृष्ण की तालाब में डूबने के संबंध में उसके घर वालों को जाकर बताया। खबर मिलते ही सैकड़ों लोगों का जमावड़ा तालाब में लग गया। बालक बालकृष्ण को निकालने का प्रयास किया गया स्थानीय स्तर पर बालकृष्ण को नहीं निकाल पाए ।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ग्रामीण पुलिस ने होमगार्ड के गोताखोरों के माध्यम से मशक्कत के बाद घटना के 2 घंटे बाद बालक बालकृष्ण की लाश तालाब से बाहर निकालें। पंचनामा कार्य पश्चात बालकृष्ण की लाश जिला अस्पताल लाई गई और पोस्टमार्टम करवा कर बालकृष्ण की लाश उनके परिजनों को सौंप दी गई आगे मर्ग जांच ग्रामीण पुलिस द्वारा की जा रही है।

पतंग उड़ाते समय हुई घटना- यशवंत नगपुरे

यशवंत नगपुरे ने बताया कि मृतक बालक बालकृष्ण उसका भतीजा है। पतंग उड़ाते उड़ाते पतंग तालाब में चली गई थी पत्थर से मार मार कर पतंग को किनारे लाए पतंग पकड़ते समय अचानक फिसलने से बालकृष्ण नीचे गिर गया जिसकी तालाब में डूबने से मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here