उपनगरी बूढ़ी मैं 4 दिन पहले एक 16 वर्षीय नाबालिक लड़की ने प्रेमी द्वारा धोखा देने से व्यथित होकर फांसी लगाकर आत्महत्या की थी ।कोतवाली पुलिस ने मर्ग जांच उपरांत इस नाबालिग लड़की को प्रताड़ित कर उसे आत्महत्या करने उत्प्रेरित करने के आरोप में आरोपी अभिषेक पिता सुरेश परमाले 20 वर्ष चित्रगुप्त नगर बालाघाट निवासी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक युवक अभिषेक परमाले चित्रगुप्त नगर निवासी महर्षि महेश योगी विश्वविद्यालय जबलपुर बीकॉम द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है । पिछले 2 वर्ष से अभिषेक और इस नाबालिग लड़की बीच प्रेम संबंध चल रहा था। हाल ही में लड़की को मालूम हुआ कि अभिषेक का अन्य लड़की के साथ भी संबंध चल रहा है। अभिषेक द्वारा प्रेम में धोखा देने के कारण यह लड़की मानसिक रूप से व्यथित चल रही थी ।बताया गया है कि 13 नवंबर की रात्रि में इस लड़की और अभिषेक के बीच मोबाइल में विवाद भी हुआ था और लड़की का मोबाइल उसके माता-पिता ने अपने पास रख लिए थे। 14 नवंबर को जब यह लड़की अपने घर में अकेली थी और उसके माता-पिता अपनी ड्यूटी में चली गए थे। तभी इस लड़की ने अभिषेक द्वारा धोखा देने के कारण मानसिक रूप से व्यथित होकर अपने घर के कमरे में पंखे में चुनरी बनकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली में पदस्थ उपनिरीक्षक कोमेंद्र गौतम ने मर्ग जांच दौरान इस लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार वालों द्वारा लिए गए बयान के उपरांत इस नाबालिक लड़की को प्रताड़ित कर आत्महत्या करने उत्प्रेरित करने के आरोप में अभिषेक परमाले 20 वर्ष के विरुद्ध धारा 305 भादवी और धारा 3(2)v अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर इस अपराध में अभिषेक परमाले को गिरफ्तार कर लिया। जिसे 20 नवंबर को विद्वान अदालत में पेश किया जाएगा।