प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में पहुंचें, जहां उन्होंने महिला सश्क्तिकरण पर अपने विचार रखे। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार भी हमारे बीच मौजूद हैं। देश के विकास के सफर में भारत 21वीं सदी के सबसे बड़े फैसलों में से एक लेने जा रहा है। संसद एक नया इतिहास रचने के करीब है। 16 अप्रैल से महिला आरक्षण पर चर्चा होगी। संसद की गरिमा और नई ऊंचाइयों को छुएगी।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत सबसे बड़े फैसलों में से एक अहम निर्णय लेने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘यह फैसला नारी शक्ति को समर्पित है। यह नारी शक्ति के सम्मान को समर्पित है। हमारे देश की संसद एक नया इतिहास रचने के करीब है। एक ऐसा नया इतिहास जो अतीत की अवधारणाओं को साकार करेगा। एक ऐसा इतिहास जो भविष्य के संकल्पों को पूरा करेगा। एक ऐसे भारत का संकल्प जो समतावादी हो, जहां सामाजिक न्याय सिर्फ एक नारा न हो, बल्कि हमारी कार्य-संस्कृति और हमारी फैसला लेने की प्रक्रिया का एक स्वाभाविक हिस्सा हो। दशकों के इंतजार को खत्म करने का समय आ गया है—राज्य विधानसभाओं से लेकर देश की संसद तक; यह तारीख है 16, 17 और 18 अप्रैल।’










































