स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा, शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 में चयनित अभ्यार्थियों की, ऑनलाइन भर्ती प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू करने का निर्णय लिया है।
मध्य प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा सेवा शर्तें एवं भर्ती नियम 2018 और नियमों में जो परिवर्तन किए गए हैं।उसका विवरण एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध कराया जा रहा है। 2020 में जो अभ्यर्थी चयनित हुए थे। उनकी अब रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू की जाएगी। पिछले 2 वर्षों से चयनित प्रतियोगी अपनी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे थे।










































