18 करोड़ के गेंदबाज की होने जा रही IPL में एंट्री, KKR की बड़ी मुसीबत होगी ठीक, मिल चुकी है ग्रीन चिट

0

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 के बीच एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद एनओसी मिलने की उम्मीद है। पथिराना जल्द ही चेन्नई में केकेआर की टीम के साथ जुड़ सकते हैं। हालांकि, मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है लेकिन उनकी मौजूदगी ही कोलकाता के खेमे में नई जान फूंकने के लिए काफी है।

खराब रही केकेआर की शुरुआत

केकेआर के लिए सीजन की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है, जहां टीम को चार मैचों में से तीन में हार का सामना करना पड़ा है। टीम की सबसे बड़ी कमजोरी डेथ ओवरों की गेंदबाजी रही है जहां गेंदबाज रनों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुए हैं। मुंबई और लखनऊ के खिलाफ मिली हार ने कोलकाता की गेंदबाजी की कमियों को उजागर कर दिया था। ऐसे में 18 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदे गए पथिराना की वापसी टीम के लिए संजीवनी का काम कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here