इस समय जहा किसान रबी फसल को लेकर चिंतित है वही विद्युत विभाग बिजली चोरी को कैसे रोके इसकी जुगत में है। पिछले कुछ माह से बिजली चोरी के मामले काफी बढ़ गये है।
इसके आकड़ो की बात करे तो बालाघाट विद्युत वितरण केंद्र में इस वित्तीय वर्ष में 187 बिजली चोरी के मामले बनाये गये, जिन पर सवा 15 लाख रुपये का जुर्माना किया गया तथा इसमें से 7 से 8 लाख रुपये की रिकवरी जमा भी की जा चुकी है।
आपको बताये कि विद्युत विभाग क्षेत्र में जो क्षमता रहती है उसके अनुसार विद्युत आपूर्ति करता है, लेकिन लोगो द्वारा क्षमता से अधिक अवैध रूप से बिजली चोरी कर खपत की जाती है। जिसके कारण विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर एवं केबल जल जाते है।
इससे विद्युत विभाग को क्षति तो पहुचती ही है साथ ही क्षेत्र में वोल्टेज की समस्या भी व्याप्त हो जाती है।










































