1991 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सभी अधिकारी इस वर्ष के अंत तक अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत हो जाएंगे। इनमें अशोक वर्णवाल, प्रमोद अग्रवाल और मनु श्रीवास्तव को पद खाली नहीं होने के कारण काफी समय इंतजार करना पड़ा। अभी तक 1991 बैच की केवल एक अधिकारी मनोज गोविल ही अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत हो पाए थे। इस साल 3 पद रिक्त हो रहे हैं। जिसके कारण अब 1991 बैच के सभी अधिकारी अपर मुख्य सचिव बन जाएंगे।