1997 बैच की आईएएस अधिकारी डॉ एम गीता का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। ब्रेन स्ट्रोक के कारण उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां किडनी फेल और ब्रेन स्टोक के कारण उनका निधन हुआ है। छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस अधिकारी भारत सरकार में कृषि मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थी।










































