2 वर्ष की मासूम बच्ची कुत्ते के हमले में घायल

0

डोरा पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले ग्राम बासी में लावारिस कुत्ते ने 2 वर्षीय मासूम बच्ची को हमला करके घायल कर दिया । घायल बच्ची दिशा पिता उमेश उईके 2 वर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बासी निवासी उमेश उईके खेती किसानी और मजदूरी करते हैं जिसके परिवार में पत्नी रीना और चार बच्चे हैं जिनमें सबसे छोटी दिशा है। 23 मार्च को सुबह उमेश उईके काम करने चला गया था जिसकी पत्नी रीना घरेलू काम कर रही थी और बच्चे घर में खेल रहे थे 11:00 बजे करीब जब दिशा घर के आंगन में खेल रही थी तभी बाहर से कुत्ता आंगन में आया और खेल रही बच्ची दिशा पर झपट गया और उसके सिर कमर को काटकर जख्मी कर दिया। दिशा के रोने की आवाज सुनते ही उसकी मां रीना दौड़ी और कुत्ते को भगाई कुत्ते के हमले में दिशा घायल हो गई थी। जिसे 108 एंबुलेंस से तुरंत जिला अस्पताल लाकर भर्ती किये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here