2/6=8, कुएं के अंदर गए पर लौटे नहीं, हर एक की ले ली जान, खंडवा हादसे की इनसाइड स्टोरी

0

खंडवा: जिले के छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के कुंडावत गांव में गुरुवार गांव के एक कुएं में जवारे विसर्जन के लिए सफाई करते समय आठ लोग दलदल में फंस गए। दो को बचाने गए 6 लोग भी कुएं का निवाला बन गए। यह घटना दोपहर 3 बजे हुई। कुएं में जहरीली गैस बनने की वजह से यह हादसा हुआ। देर रात तक सभी शवों को कुएं से बाहर निकाल लिया गया। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना पर दुख जताया है।


निमाड़ में गणगौर माता का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। कुंडावत गांव में भी इसको लेकर धूमधाम से तैयारियां हो रही थी। तैयारी को देखते हुए कुछ ग्रामीण गांव के बीच स्थित कुएं में उतरे, वे कुएं को साफ कर रहे थे, लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि यह कुआं उनकी मौत का कारण बन जाएगा।

2 को बचाने 6 और कुएं में गए

सबसे पहले गजानन और अर्जुन कुएं में सफाई करने उतरे। वे दोनों दलदल में फंस गए। उन्हें बचाने के लिए छह अन्य लोग भी कुएं में उतरे। लेकिन वे भी एक-एक करके दलदल में धंसते चले गए। देखते ही देखते गांव के आठ लोग कुएं में समा गए। गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई। पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत खंडवा जिला प्रशासन को घटना की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here