20 दिसंबर को मोवाड़ महाराष्ट्र से बालाघाट जिले में पहुंचेंगे, महाराज साहब

0

राष्ट्रसंत परम पूज्य प्रवीण ऋषि जी महाराज साहब का बालाघाट जिले में पहली बार आगमन हो रहा है महाराज साहब 20 दिसंबर को मोवाड़ महाराष्ट्र से बालाघाट जिले में पहुंचेंगे, जिनका सैकड़ों की संख्या में जिले के लोगों द्वारा अगवानी की जाएगी।

इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सकल जैन समाज के पदाधिकारी सोहन वैध ने बताया कि राष्ट्रसंत महाराज साहब का बालाघाट में 24 दिसंबर से 1 जनवरी तक उनके मंगलमय प्रवचन का आयोजन किया गया है इसमें पांच सार्वजनिक प्रवचन नूतन कला निकेतन अथवा जयहिंद टाकीज मैदान में परिवार को लेकर गुरुदेव के आयोजित होंगे। वहीं पूरी दुनिया में ऑनलाइन और ऑफलाइन इनके माध्यम से कपल शिविर आयोजित होते हैं।

यह कपल शिविर लगभग ढाई घंटे का कार्यक्रम होता है इसमें पति पत्नी दोनों शामिल होते हैं। यह कपल शिविर सिर्फ जैन धर्म के लिए ही नहीं है सारी दुनिया के लोगों के लिए शिविर का आयोजन है इस शिविर के माध्यम से कैसे संस्कारित बनना, कैसे परिवार को मजबूत बनाना, किस तरह से समाज व देश के हित में काम करना इस बात की जानकारी महाराज साहब द्वारा अपने प्रवचनो के माध्यम से दी जाएगी। साथ ही सात दिवसीय गर्भ संस्कार शिविर का भी आयोजन किया गया है जिसके माध्यम से कैसे गर्भ से ही बच्चों में संस्कार प्रवेश कराया जाएगा इसके बारे में ज्ञानवर्धक जानकारियां दी जाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान अभय सेठिया सहित अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here