आज साल 2022 का आखिरी दिन है। इस साल सोने-चांदी की कीमतों में शानदार तेजी देखने को मिली है। इस साल सोना 48,279 रुपए से बढ़कर 54,867 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यानी 2022 में सोने के दाम में 6,588 रुपए की तेजी आई है।
68 हजार के पार हुई चांदी
चांदी के लिए भी साल 2022 अच्छा रहा है। इस साल ये 62,035 रुपए से बढ़कर 68,092 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी, इस साल इसकी कीमत में 6,057 रुपए की तेजी आई है।
2023 में 64,000 तक जा सकते हैं दाम
आर्थिक अनिश्चितता के बीच RBI जैसे दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने सोने का भंडार बढ़ाया है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, केंद्रीय बैंकों की तरफ सोने की खरीदारी बढ़ना सकारात्मक संकेत है। इससे सोने की कीमतों को सपोर्ट मिलेगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए तक पहुंच सकता है।
आपने ऑल टाइम हाई के करीब सोना
सोने ने कोरोना की पहली लहर के दौरान अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। उस लेवल से यह सिर्फ 1,333 रुपए नीचे है।