21 वर्षीय युवक ने अपनी मौसी की 15 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ किया दुष्कर्म

0

बालाघाट/ जिले के बहेला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की ने अपने ही मौसी के लड़के के विरुद्ध जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप लगाई। इस नाबालिक लड़की द्वारा की गई रिपोर्ट पर बहेला पुलिस ने युवक शैलेश पिता अशोक भगत 21 वर्ष के विरुद्ध नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है। अपराध दर्ज होने के बाद यह युवक फरार बताया गया है जिसकी तलाश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह 15 वर्षीय नाबालिक लड़की कक्षा ग्यारहवीं की पढ़ाई कर रही है ।जिसके माता-पिता हैदराबाद में मजदूरी करने जाते हैं। यह लड़की अपने घर में दादा-दादी के साथ में रहती है। गांव में ही इस लड़की के मौसी का लड़का शैलेश भगत रहता है। जो इस लड़की के घर आते जाते रहता है। इसी वर्ष माह मई में इस लड़की के माता-पिता हैदराबाद मजदूरी करने चले गए थे। यह लड़की घर में अपने छोटे भाई और दादा-दादी के साथ में थी। इस लड़की के दादा-दादी तेंदू पत्ता तोड़ने जंगल जाया करते थे। 1 मई को सुबह इस लड़की के दादा-दादी तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल चले गए थे और भाई गांव में खेलने के लिए चला गया था। सुबह 8:00 बजे इस लड़की के मौसी का लड़का शैलेश भगत आया और शैलेश भगत ने इस लड़की को घर में अकेला देख उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मार डालने की धमकी दी थी जिसके डर के कारण इस लड़की ने घटना के संबंध में किसी को नहीं बताई। इसके बाद शैलेश भगत इस लड़की के घर आकर इस लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाते रहता था। इस लड़की की तबीयत खराब होने पर उसके परिवार वालों ने लड़की को इलाज करवाने के लिए गोंदिया के निजी अस्पताल ले गए थे।इलाज जांच में पाया गया कि यह लड़की गर्भवती है। लड़की से पूछताछ करने पर उसने मौसी का लड़का शैलेश भगत द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म करने के संबंध में बताई। इस निजी अस्पताल से गोंदिया सिटी पुलिस को सूचना दी गई। जहां से पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर इस नाबालिक लड़की का बयान दिए और इसके बाद गोंदिया सिटी पुलिस थाने में शैलेश पिता अशोक भगत 21 वर्ष के विरुद्ध धारा 376(2)एन, भादवि और धारा 6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया और पुलिस डायरी अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस थाना बहेला भेजी गई। बहेला पुलिस ने इस नाबालिक लड़की के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने के आरोप में शैलेश पिता अशोक भगत 21 वर्ष के विरुद्ध अपराध क्रमांक 118/ 024 मैं असल नंबर अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी युवक शैलेश भगत फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here