सरकार की योजनाओं का अच्छे से प्रचार-प्रसार हो और किसान योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक हो सके इसके लिए मार्गदर्शित करने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का 22 मार्च को बालाघाट आएंगे।
उनके स्वागय की तैयारी जिला भाजपा किसान मोर्चा द्वारा की जा रही है। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव निरंजन बिसेन ने बताया की भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी के आगमन पर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा, वही जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें वे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।