23 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में फरार आरोपी लोकेश गडेर गिरफ्तार

0

रूपझर पुलिस ने एकस 23 वर्षीय लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में फरार आरोपी लोकेश पिता अशोक गडेर 38 वर्ष ग्राम पिंडकेपार चौकी उकवा निवासी को गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल बालाघाट भिजवा दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह 23 वर्षीय आदिवासी लड़की मई 2021 में अपनी सहेली के भाई की शादी में उकवा गई थी जहां उसकी मुलाकात लोकेश से हुई थी उस रात लोकेश ने इस लड़की को अपने दोस्त के रूम में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और उसे शादी करने का झांसा दिया था।मई 5 मई 2022को लोकेश ने इस लड़की को शादी का झांसा देकर उसे डोंगरगढ़ ले जाकर वहां के एक मंदिर में उसे टीका लगाया और बोला कि हमारी शादी हो गई है उसके बाद लोकेश ने इस लड़की को चंद्रपुर महाराष्ट्र ले गया जहां उसने अपने साथ उसे ढाई माह तक रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा 1 अगस्त 2020 को लोकेश ने इस लड़की को चंद्रपुर से भरवेली बालाघाट इरीगेशन कॉलोनी के एक कमरे में लेकर आया उस दिन एक महिला उसके कमरे में आई तब उसे पता चला कि यह महिला लोकेश की पत्नी है और उसके दो बच्चे हैं किंतु लोकेश ने इस लड़की से झूठ बोला था कि उसकी शादी नहीं हो पाई है। 19 अगस्त की शाम को इस लड़की ने लोकेश से अपने घर जाने बोली तब लोकेश ने इस लड़की के साथ मारपीट किया तब इस लड़की ने पड़ोस के लोगों को बुलाई और उन्होंने इस लड़की को बचाये। मारपीट करने के बाद लोकेश और उसकी पत्नी कमरे में ताला लगा कर कहीं चले गए थे जिसके बाद यह लड़की रिपोर्ट करने के लिए रूपझर थाना पहुंची जहां पर लड़की द्वारा की गई रिपोर्ट पर लोकेश गडेर के विरुद्ध धारा 376,376(2)n,323 भादवि धारा 3(2)v,3(1)w(i) एससी एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की अपराध दर्ज होने के बाद लोकेश फरार था। 2 सितंबर को लोकेश को उसके घर ग्राम पिंडकेपार में गिरफ्तार किए और बालाघाट की विशेष अदालत में लाकर पेश कर दिए जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल बालाघाट भिजवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here