- Anthropic का लोकप्रिय एआई टूल Claude एक बार फिर ठप हो गया है। यह पिछले 24 घंटों में दूसरी बार है जब यूजर्स को प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बार भी अलग-अलग देशों में हजारों यूजर्स ने शिकायत दर्ज कराई है।
- अमेरिका में 4,000 से ज्यादा शिकायतें
- आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Downdetector के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह 9:35 बजे तक अमेरिका में 4,000 से अधिक यूजर्स ने समस्या की सूचना दी। रिपोर्ट के अनुसार करीब 40% यूजर्स को Claude चैट में दिक्कत आई, 34% ने ऐप में समस्या बताई, लगभग 15% ने वेबसाइट के काम न करने की शिकायत की है।
- भारत में भी असर, सैकड़ों यूजर्स प्रभावित
- भारत में भी लगभग 300 यूजर्स ने इसी दौरान प्लेटफॉर्म के काम न करने की शिकायत की। इनमें से 71% यूजर्स को Claude चैट में समस्या आई, 15% ने ऐप में दिक्कत बताई, 14% ने वेबसाइट के काम न करने की सूचना दी है। इससे पहले 2 मार्च को भी Claude कई क्षेत्रों में शाम 5 बजे से 8 बजे के बीच ठप पड़ा था। उस दौरान भारत में 1,000 से अधिक यूजर्स ने शिकायत दर्ज कराई थी।
कंपनी ने जांच शुरू की
Claude की स्टेटस पेज पर दिक्कतों की पुष्टि की गई है। इसे तैयार करने वाली कंपनी Anthropic ने कहा है कि वह समस्या की जांच कर रही है, हालांकि, अब तक आउटेज की वजह या पूरी तरह बहाली के समय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
अमेरिका ने ईरान के खिलाफ किया इस्तेमाल
बता दें कि Claude एआई का इस्तेमाल युद्ध के मैदान में भी बड़े स्तर पर हो रहा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ Anthropic के इस टूल Claude का इस्तेमाल किया है।













































