24 घंटे के नोटिस का 4 दिन बाद भी नहीं मिला जवाब,किशोर नेमा का सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल !

0

इन दिनों नगर पालिका से वायरल हुए एक वीडियो में अमानत में खयानत के आरोप में घिरे वार्ड नंबर 19 के वार्ड प्रभारी किशोर नेमा गुस्से से आग बबूला होकर आरआई की टेबल बार बार ठोकर,उन्हें मारने के लिए कुर्सी उठाने का प्रयास करता नजर आ रहा है  इतना सब कुछ होने के बाद भी नपा की जिम्मेदार किशोर नेमा को फिर से नोटिस भेजने की योजना बना रहे हैं।दरअसल यह बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि यह बात इन दिनों सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे नपा के एक वीडियो को लेकर कहीं जा रही है।जहां अमानत में खयानत वाली खबर का प्रकाशन होने पर वार्ड प्रभारी किशोर नेमा राजस्व शाखा में हंगामा मचाते हुए और उस पर कोई कार्यवाही ना करने का दबाव बनाते नजर आ रहा हैं तो वही 4 दिन पूर्व जारी किए गए नोटिस का जवाब ना आने पर नपा द्वारा पुनः किशोर नेमा को एक बार फिर से नोटिस जारी करने की योजना बनाई जा रही है। सवाल यह है कि अमानत में खयानत वाले इस मामले पर नपा द्वारा नोटिस पर नोटिस की कार्यवाही क्यों की जा रही है? सवाल ये भी है कि वर्ष 2021 के इस मामले पर अब तक कोई कार्यवाही क्यों नहीं की गई है।वही सबसे बड़ा सवाल यह है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भी किशोर नेमा पर वैधानिक कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है।यही सवाल जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं।

अधिकारियों को धमकाते किशोर नेमा का वीडियो हो रहा वायरल 

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें अमानत में खयानत के आरोप में घिरा वार्ड नंबर 19 का वार्ड प्रभारी किशोर नेमा राजस्व विभाग में हंगामा मचाते हुए नजर आ रहा है जहां किशोर नेमा ना सिर्फ हंगामा मचाते नजर आ रहा है बल्कि वह राजस्व शाखा के राजस्व निरीक्षक श्री तिवरे को आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर गाली गलौज कर उन पर दबाव बनाता हुआ भी दिखाई दे रहा है।सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो 5 जनवरी का है जिसमें किशोर ने राजस्व शाखा के अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए जमकर हंगामा मचाया वही आर आई के टेबल के पास रखी कुर्सी को उठाकर आर आई को मारने का भी प्रयास किया।हालांकि उस वक्त घटनास्थल पर मौजूद अन्य वार्ड प्रभारियों और अन्य कर्मचारियों ने किशोर नेमा को पकड़कर आर आई से दूर कर दिया लेकिन वह नहीं माना और काफी देर तक हंगामा मचाते रहा। सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे इस वीडियो की बालाघाट एक्सप्रेस या पदमेश न्यूज़ पुष्टि नहीं करता लेकिन सूत्रों द्वारा दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो 5 जनवरी का है जहां वार्ड प्रभारी किशोर नेमा गबन की खबर छपने से आहत होकर वैधानिक कार्यवाही से बचने के लिए आर आई पर दबाव बनाता हुआ दिख रहा है वही नपा इतना सब कुछ होने के बावजूद भी उस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रही है।वही 4 दिन पूर्व जारी किए गए नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर भी किशोर नेमा को पुनः नोटिस जारी करने की बात नपा द्वारा कही जा रही है।कुल मिलाकर कहा जाए तो नपा द्वारा केवल नोटिस पर नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जा रही है लेकिन अमानत में खयानत वाले इस मामले की ना तो अब तक जांच कराई गई है और ना ही संबधित वार्ड प्रभारी किशोर नेमा के खिलाफ एफआईआर या कोई वैधानिक कार्यवाही भी नहीं की गई है।

पूर्व में जारी किए गए नोटिस का भी किशोर नेमा पर नहीं पड़ा असर

नगरपालिका की राजस्व शाखा में पिछले दिनों हुई अमानत में खयानत वाली खबर का प्रकाशन होते ही नगर पालिका में हड़कंप मचा हुआ है वहीं खबर का संज्ञान लेते हुए स्वयं कलेक्टर डॉ गिरीश मिश्रा ने किशोर नेमा को नोटिस जारी करने के सीएमओ को निर्देश दिए थे।जहां सीएमओ ने नेमा को नोटिस जारी कर 24 घंटों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था जहां नोटिस का जवाब ना देने या फिर संतोषजनक जवाब न मिलने पर किशोर नेमा के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई थी जहां 24 घंटे के नोटिस को 4 दिन बीत जाने के बाद भी वार्ड प्रभारी किशोर ने सीएमओ के नोटिस का जवाब नहीं दिया है बावजूद इसके भी किशोर नेमा पर कोई कार्यवाही करने के बजाय जिम्मेदार अधिकारी उसे दोबारा नोटिस जारी करने की बात कह रहे हैं जो बात लोगों के गले से नीचे नहीं उतर रही है ।

आपको बताएं कि पिछले दिनों नगरपालिका राजस्व शाखा के वार्ड नंबर 19 प्रभारी किशोर नेमा द्वारा जनता से जल और संपत्ति टैक्स की वसूली कर अमानत में खयानत करने का एक मामला सामने आया था। जिसमें किशोर नेमा द्वारा जनता से वसूला गया करीब 2 लाख रु से अधिक रुपए का टैक्स राजस्व शाखा में जमा नहीं किए जाने की बात सामने आई थी।जिसका बालाघाट एक्सप्रेस और पदमेश न्यूज़ द्वारा खुलासा किया गया था जहां मामले का खुलासा होते ही नगर की राजस्व शाखा में हड़कंप मच गया था वही खबर के प्रकाशन के बाद वार्ड प्रभारी किशोर नेमा द्वारा किए गए हंगामे सहित सूत्रों से मिली अन्य जानकारियों का खुलासा समय समय पर किया था।वही इस खबर से जुड़े 4 एपिसोड चलाए गए थे। इसका संज्ञान लेते हुए कलेक्टर डॉ मिश्रा ने किशोर नेमा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं जिनके निर्देशन पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी सतीश मटसेनिया ने किशोर नेमा को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है। सीएमओ द्वारा जारी किए गए नोटीस को 4 दिन बीत गया है बावजूद उसपर कार्यवाही करने की जगह नपा के जिम्मेदार उसे फिर से नोटिस जारी करने की बात कह रहे है।

 इस पूरे मामले के संदर्भ में दूरभाष पर की गई चर्चा के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी सतीश मटसेनिया ने बताया कि किशोर नेमा को 4 दिन पूर्व नोटिस जारी कर मामले का स्पष्टीकरण मांगा गया था जिसे 24 घंटे के भीतर जवाब नोटिस का जवाब देने कहा गया था लेकिन आज सोमवार तक उन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया है जिसके चलते उन्हें पुनः एक और नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा वही अमानत में खयानत वाले इस मामले पर जांच बैठाई जाएगी।जांच की जो भी रिपोर्ट प्राप्त होगी उस रिपोर्ट को प्रशासक महोदय के समक्ष रखा जाएगा वही मामले से जुड़े वीडियो सहित कुछ सबूत भी पेश किए जाएंगे।प्रशासक महोदय से आगामी जो भी निर्देश होगा उस निर्देशों के तहत किशोर नेमा पर कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here