थोक महंगाई (WPI) दर में जनवरी में गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, होलसेल प्राइस-बेस्ड इन्फ्लेशन (WPI) घटकर 4.73% पर आ गई है। इससे पहले दिसंबर में ये 4.95% पर थी। एक साल पहले यानी जनवरी 2022 में महंगाई 13.68% थी। महंगाई का ये 24 महीने का निचला स्तर भी है। फरवरी 2021 में ये 4.83% पर थी।
महंगाई दर में गिरावट मिनरल ऑयल, केमिकल और केमिकल प्रोडक्ट, टेक्सटाइल, क्रूड पेट्रोलियम और नेचुरल गैस की कीमतों में कमी के कारण आई है। एक दिन पहले सरकार ने रिटेल महंगाई के आंकड़े जारी किए थे। रिटेल महंगाई जनवरी महीने में बढ़कर 6.52% पर पहुंच गई। ये तीन महीने का उच्चतम स्तर है।










































