25 लाख लोगों ने यूक्रेन छोड़ा, पड़ोसी देश बन रहे शरणस्थली

0

युद्धग्रस्त देश यूक्रेन में प्रवासियों की दुर्गति के चलते अंतरराष्ट्रीय संस्था अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) का कहना है कि यूक्रेन पर दो सप्ताह पहले हुए रूसी हमले के बाद से करीब 25 लाख लोगों ने देश छोड़ा है। आईओएम प्रवक्ता पॉल डिल्लन ने एक संदेश में कहा कि सरकारों से मिली यह संख्या शुक्रवार सुबह तक देश छोड़ने वालों की है।
उन्होंने बताया कि 15 लाख से ज्यादा शरणार्थी पड़ोसी देश पोलैंड में गए हैं और करीब 1,16,000 शरणार्थी अन्य देशों के नागरिक हैं। संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी मामलों के उच्चायुक्त फिलिप्पो ग्रांडी ने भी 25 लाख शरणार्थियों का आंकड़ा दिया और कहा कि उनकी एजेंसी का अनुमान है कि यूक्रेन के भीतर करीब 20 लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here