250 करोड़ की मालकिन हैं ट्विंकल:इंडिया की टॉप फीमेल ऑथर रहीं, तब्बू-करीना के घर का इंटीरियर डेकोरेशन कर चुकी हैं

0

बरसात, मेला, बादशाह, जब प्यार किसी से होता है जैसी बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकीं ट्विंकल खन्ना आज पूरे 48 सालों की हो चुकी हैं। एक्ट्रेस शादी के बाद फिल्मों से दूर होकर बिजनेस और अपनी किताबों से मोटी कमाई कर रही हैं। ट्विंकल ने साल 2001 में खिलाड़ी कुमार अक्षय से शादी की थी, जिससे उन्हें एक बेटा आरव और बेटी नितारा है। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनुसने किस्से-

ट्विंकल बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बड़ी बेटी हैं। ये कम लोग ही जानते हैं कि ट्विंकल का असली नाम टीना जतिन खन्ना है। ट्विंकल का जन्मदिन उनके पिता राजेश खन्ना के बर्थडे, 29 दिसम्बर को ही आता है।

सीए बनना चाहती थीं ट्विंकल

न्यू ऐरा हाईस्कूल से पढ़ाई पूरी करने के बाद ट्विंकल चार्टेड अकाउंटेंट बनना चाहती थीं, जिसके लिए उन्होंने एंट्रेंस एग्जाम भी दिया था। लेकिन परिवार के दबाव में आकर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री जॉइन कर ली थी।

ट्विंकल को हमेशा से ही क्रॉस आई की परेशानी थी। धर्मेंद्र ने ट्विंकल को बॉबी देओल के साथ 1995 की फिल्म बरसात में कास्ट किया था। इस फिल्म से पहले उन्होंने अपनी आंखों का ऑपरेशन करवा लिया था। पहली फिल्म की रिलीज से पहले ही ट्विंकल ने दो फिल्में साइन कर ली थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here