28 मार्च को होगा जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, ये चार एयरपोर्ट जल्द होंगे बंद! जानें क्यों?

0
  • आगामी 28 मार्च को ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में बन रहे बहुप्रतीक्षित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। यहां पर उद्घाटन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच एक खबर ये है कि देश में चार एयरपोर्ट्स को बंद किया जा रहा है। हालांकि, यह शटडाउन कुछ ही दिनों का है, क्योंकि सभी चार एयरपोर्ट्स पर रनवे के शेड्यूल रिपेयर और मेनटेनेंस का काम किया जाएगा।
  • किन एयरपोर्ट को किया जा रहा बंद
  • देश के जिन चार प्रमुख नागरिक हवाई अड्डों से सेवाएं बंद की जा रही हैं, उनमें भारतीय वायुसेना द्वारा संचालित जोधपुर एयरपोर्ट, श्रीनगर एयरपोर्ट, पुणे एयरपोर्ट और आदमपुर एयरबेस शामिल हैं। इन हवाई अड्डों पर रनवे की मरम्मत और रिकरपेटिंग के कारण इन्हें अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद यहां से एक बार फिर से उड़ाने सेवाएं शुरू हो जाएंगी।
  • अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्य चरणबद्ध तरीके से इस महीने के अंत से यानी मार्च के अंतिम दिनों से शुरू होंगे। इसके लिए पहले ही NOTAM जारी किए जा चुके हैं और एयरलाइंस को महीनों पहले स्लॉट समन्वय प्रक्रिया के तहत सूचित कर दिया गया था।

जोधपुर एयरपोर्ट 27 अप्रैल तक रहेगा बंद

सबसे पहले जोधपुर एयरपोर्ट पर काम शुरू किया जाएगा, जहां 29 मार्च से 27 अप्रैल तक लगभग एक महीने के लिए उड़ान सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दौरान IndiGo, Air India और Air India Express जैसी एयरलाइंस ने 28 मार्च के बाद की बुकिंग रोक दी है।

अक्टूबर में बंद रहेगा श्रीनगर एयरपोर्ट

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर अगस्त से 15 अक्टूबर तक वीकेंड पर बंदी रहेगी, जबकि 16 अक्टूबर से 5 नवंबर तक 21 दिनों के लिए एयरपोर्ट को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। पुणे एयरपोर्ट पर भी इसी साल बाद में मरम्मत कार्य के चलते उड़ान सेवाएं रोकी जाएंगी। हालांकि, इसका टाइमटेबल अभी नहीं आया है, जिसे जल्द जारी किया जाएगा।

पंजाब का आदमपुर एयरबेस 8 महीने बंद रहेगा

पंजाब स्थित आदमपुर एयरबेस पर नवंबर के बाद रनवे में बदलाव किया जाएगा, जिसके चलते एयरपोर्ट लगभग आठ महीने तक बंद रह सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, चूंकि ये सभी एयरपोर्ट नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल होते हैं, इसलिए यहां रनवे का उच्च गुणवत्ता वाला होना जरूरी है। खासकर पाकिस्तान सीमा के नजदीक होने के कारण इन एयरबेस का सामरिक महत्व भी काफी ज्यादा है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here