3 साल के मैकी कैंसर पीड़ितों के लिए 365 दिन:365 मैराथन, 10 करोड़ रु. इकट्ठे किए, पिता को भी कैंसर था एजेंसी

0

कम्ब्रिया के क्लीटर मूर के रहने वाले गैरी मैकी ने पूरे एक साल तक मैराथन दौड़कर करीब 10 करोड़ रुपए इकट्ठा किए हैं। 53 साल के गैरी 3 बच्चों के पिता हैं। वे मैकमिलन कैंसर सपोर्ट के लिए 2 दशकों से फंड जोड़ रहे हैं। 1997 में गैरी के पिता विक्टर को कैंसर हुआ था, जिसके बाद गैरी इस सपोर्ट ग्रुप के साथ जुड़े थे। 2005 में उनके पिता की मृत्यु हो गई थी। 365 दिनों की मैराथन के दौरान गैरी ने 15,390 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय किया। वे रोज सेलफील्ड न्यूक्लियर साइट पर अपनी शिफ्ट शुरू करने से पहले करीब 42 किमी की मैराथन पूरी करते थे। गैरी इससे पहले भी कई असामान्य फिजिकल एक्टिविटीज पूरी कर चुके हैं। उन्होंने किलिमंजारो पर चढ़ाई की है। जीलैंड में ट्रेकिंग, लैंड्स एंड से जॉन ओग्रोट्स तक की दौड़ और 24 घंटे में इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स की 3 चोटियों को छूने का चैलेंज भी पूरा किया है।

जब उन्होंने लंदन में पहली बार मैराथन में भाग लिया था, तब वे क्लीटोर मूर में अपने घर से राजधानी तक भागे थे। गैरी ने मैराथन के दौरान कई लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। गैरी के साथ 90 मैराथन दौड़ने वाले 29 साल के क्रिस यंग ने कहा कि इस मैराथन ने मुझे शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनाया है। गैरी की इस मैराथन ने पूरे समुदाय के साथ-साथ हजारों लोगों को प्रेरित किया है। इस मैराथन से दो चैरिटी के लिए असाधारण राशि जुटाई गई है, लेकिन गैरी ने समुदाय और उसके आसपास के लोगों को जो प्रभाव छोड़ा है वह अतुलनीय है। उनकी कोशिशों से बहुत सारे लोगों का जीवन बेहतर होगा। हॉस्पिस एट होम वेस्ट की फंडिंग और कम्यूनिकेशन डायरेक्टर हेली मैके ने कहा कि मैकमिलन कैंसर सपोर्ट ग्रुप ने मैराथन पूरी होने पर कहा कि 2022 का इससे बेहतर अंत नहीं हो सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here