3 दिन बाद शुरू हुआ बैहर-बालाघाट मार्ग !

0

बालाघाट(पद्मेश न्यूज)। बालाघाट-बैहर मार्ग स्थित ऊंटघाटी के पास फसें  जेसीबी ट्रॉली के, चलते पिछले 3 दिनों से बाधित हुआ यातायात इस मार्ग पर रविवार सुबह से पुन: शुरू कर दिया गया हैं.जहां नागपुर महाराष्ट्र से मंगाई गई क्रेन ने ऊंटघाटी दरगाह के समीप बीच रोड पर फंसे इस ट्राले को कड़ी मशक्कत के बाद हटा दिया. बताया जा रहा है कि बीच सड़क से ट्राले को हटाने की यह कार्यवाही पूरी रात चली. जिसके उपरांत पर रविवार सुबह करीब 8 बजे इस मार्ग पर पुन: यातायात सुचारु कर दिया गया हैं आपको बताए की 3 दिन पूर्व मायल मलाजखंड से भारी जेसीबी मशीन को ले जा रहा ट्राला ऊँट घाटी में फँस गया था, अत्यधिक भारी होने के कारण ट्राले को स्थानीय उपलब्ध क्रेन मशीन से नहीं हटाया जा सका था. जिस कारण नागपुर से मशीन बुलानी पड़ी। मशीन आने में अत्यधिक समय लगने के कारण प्रशासन द्वारा बग़ल से अस्थायी मार्ग भी बनाया गया जिसपर आवागमन शुरू भी कर दिया गया था।शनिवार देर शाम मशीन आने के बाद पुलिस अमले की मदद से रात भर भारी बारिश के बीच प्रयास कर ट्राले को रोड पर ले आया गया.जिसपर  सुबह लगभग 8 बजे से इस मार्ग से यातायात को पुन: सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा हैं की अत्यधिक बारिश होने के कारण अभी ट्राले को घाटी में ही खड़ा करके रखा गया है, मौसम ठीक होने पर ट्राले को आगे अपने गंतव्य स्थान भेज दिया जाएगा। अवरुद्ध हुए उक्त मार्ग को पुन: शुरू कराने में पुलिस थाना भरवेली-रूपझर एवं प्रशासन के अमले के साथ साथ मायल  मलाजखंड के अधिकारियों-कर्मचारियों की भी सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here