3 लाख मुस्लिम कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी भाजपा

0

भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव के पूर्व 3 लाख मुस्लिम कार्यकर्ताओं की भर्ती कर उन्हें प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है। 3 लाख प्रशिक्षित मुस्लिम कार्यकर्ता मुस्लिम मतदाताओं के बीच जाकर भाजपा की नीतियां, सरकार द्वारा मुस्लिमों के लिए किए जा रहे कार्य, और भाजपा मुस्लिम विरोधी नहीं है। इसका प्रचार प्रसार करेंगे।
पिछले 8 वर्षों के शासनकाल में मुस्लिम, भारतीय जनता पार्टी से भयाक्रांत दिख रहे हैं। जिसके कारण अब भारतीय जनता पार्टी ने मुस्लिम युवाओं के माध्यम से मुस्लिम समाज के अंदर तक जाने की रणनीति तैयार की है। विभिन्न राज्यों में लोकसभा की 84 सीटें हैं। जिनमें मुस्लिम मतदाता का प्रभाव बड़े पैमाने पर पड़ता है।
2024 के चुनाव को ध्यान रखते हुए मुस्लिम कार्यकर्ताओं के रूप में, मुस्लिम युवाओं को भाजपा में शामिल किया जाएगा। मुस्लिम युवाओं को आकर्षित करने के लिए उच्च स्तरीय प्रयास किए जा रहे हैं।मुस्लिम युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें तीन तलाक, हिजाब पर प्रतिबंध, अनुच्छेद 370, मदरसे के बारे में भाजपा की नीतियों को समझाने का जिम्मा इन मुस्लिम प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को सौंपा जाएगा।
जिन राज्यों में मुस्लिम कार्यकर्ताओं की भर्ती होनी है। उनमें असम पश्चिम बंगाल बिहार उत्तर प्रदेश गुजरात राजस्थान हरियाणा महाराष्ट्र कर्नाटक केरल तेलंगाना आंध्र प्रदेश तमिलनाडु राज्यों में सक्रिय किया जाएगा। प्रमुखता के साथ मुस्लिम कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षित टीम तैयार करने का जिम्मा राज्यों को सौंपा गया है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे को कार्यकर्ताओं के चयन और प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here