- Share Market की जानकारी रखने वाले जानते हैं कि यहां कई शेयरों की कीमत लाखों रुपये में होती है। फिलहाल, भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियो में से 4 कंपनियों के शेयर ऐसे हैं, जिनकी कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा है। फिलहाल, 6 फरवरी, 2026 के हिसाब से Propshare Titania (InVit) का शेयर 1100000 के भाव के साथ देश का सबसे महंगा शेयर है। वहीं, इक्विटी सेगमेंट देखें, तो MRF शीर्ष पर है। इसके अलावा Elcid Investment के शेयर का प्राइस भी 113999.9 है। हालांकि, इनमें सबसे ज्यादा एक्टिव ट्रेडिंग सिर्फ MRF में देखने को मिलती है।
- MRF के शेयर में 9% की तेजी
- तिमाही नतीजों के बाद शुक्रवार को MRF के शेयरों में 9 फीसदी के करीब तेजी देखने को मिली है। कारोबार की शुरुआत के दौरान MRF Share Price 1,34,970 पर ओपन हुई। इसके बाद 1,49,070 रुपये के इंट्रा डे हाई तक पहुंच गया। फिलहाल यह शेयर करीब 9 फीसदी की तेजी के साथ 1,46,700 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इस तरह से महज एक दिन में इस शेयर में 11,730 रुपये की तेजी आई है।
- शेयर में क्यों आई तेजी?
- MRF के शेयर में तेजी की वजह Q3 नतीजों में कंपनी का दमदार प्रदर्शन है। BSE को दी गई रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी ने दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट में 120% की ग्रोथ रिपोर्ट की है। इसके साथ ही प्रति शेयर 3 रुपये के डिविडेंड का ऐलान भी किया गया है। देश की टॉप टायर मेकर कंपनियों में शामिल MRF ने दिसंबर तिमाही में स्टैंडअलोन आधार पर
- 676 करोड़ रुपये का प्रॉफिट रिपार्ट किया है, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में प्रॉफिट 307 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह 120% की ग्रोथ देखने को मिली है। इसके साथ ही सालाना आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 15.3 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है।
- करोड़ों के मासिक वेतन से ज्यादा कैसे?
- केंद्रीय सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की तरफ से जारी किए जाने वाले पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) और लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट (LFPR) के आंकड़ों के मुताबिक फिलहाल देश में सक्रिय लेबर फोर्स 61 करोड़ से ज्यादा की है। इसके अलावा 2023-2024 के PLFS के मुताबिक देश की कुल लेबर फोर्स में से सिर्फ 22 लेबर फोर्स 15, 000 रुपये प्रति माह या इससे ज्यादा कमाती है। जबकि, 27.5 फीसदी ऐसे हैं, जो प्रति माह करीब 3000 रुपये तक ही कमाते हैं। जबकि, 55 फीसदी 9,000 रुपये प्रति माह कमाते हैं। इस तरह 30 करोड़ से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिनकी मासिक इनकम 11,730 रुपये से कम है। जबकि, MRF के शेयर की कीमत में यह ग्रोथ सिर्फ एक दिन में देखने को मिली है।








































