30 करोड़ रुपए में बिकी लेब्रोन जेम्स की जर्सी:2013 में NBA फाइनल में इसे ही पहनकर जीते थे

0

बास्केटबॉल सुपरस्टार लेब्रोन जेम्स की पहनी जर्सी 30 करोड़ रुपए में बिकी। 38 साल के बास्केटवाल प्लेयर की यह जर्सी एक ऑक्शन में नीलाम हुई। इसे जेम्स ने 2013 के NBA फाइनल में पहना था और चैंपियन बने थे। इससे पहले भी 2020 में लेब्रोन की ऑल स्टार जर्सी 5 लाख 13 हजार रुपए में बिकी थी।

जॉडर्न की जर्सी सबसे महंगी
माइकल जॉर्डन की 1998 की एनबीए फाइनल जर्सी, जो सितंबर 2022 में $10.1 मिलियन में बिकी, वर्तमान में इस तरह की सबसे मूल्यवान वस्तु है। माइकल जॉर्डन की 1998 के NBA फाइनल में पहनी हुई जर्सी आज भी सबसे महंगी है। 2022 में उनकी जर्सी करीब 81 करोड़ रुपए में बिकी थी।

सबसे ज्यादा पाॅइंट बनने वाले खिलाड़ी बनने के करीब
लेब्रोन जेम्स को 178 पॉइंट्स की जरूरत है। इसके बाद वे अब्दुल जब्बार के 38,387 पॉइंट्स के रिकॉर्ड को तोड़कर NBA के इतिहास में सबसे ज्यादा पॉइंट्स स्कोर करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here