30 साल की नौकरी 1 साल से राशि के लिए भटक रहा कर्मचारी कर्मचारी !

0

नगर पालिका परिषद बालाघाट में 30 साल नौकरी कर 1 साल पहले सेवानिवृत्त हो गया। लेकिन 1 साल से यस सेवानिवृत्त कर्मचारी रोजाना इस बात की उम्मीद लेकर अपने पुराने दफ्तर आ जाता है कि उसे पीएफ की राशि का पैसा मिल जाए तो छोटे बेटे की शादी कर ले।

लेकिन कहावत है ना कि जब तक नौकरी में थे तब तक पूछ परख थी जिसे सेवानिवृत्त हो गए आप पराए हो गए कुछ यही स्थिति नगर पालिका में 30 वर्ष तक सेवा दे चुके सेवानिवृत्त कर्मचारी भाऊदास मेश्राम मूलतः कोपे वारासिवनी के निवासी हैं, जो पिछले वर्ष अप्रैल माह में सेवानिवृत्त हो गए हैं सेवानिवृत्ति के बाद नगरपालिका के द्वारा सवा लाख रुपए की उपादान राशि दी जाती है।

उस राशि को पाने भाउदास के द्वारा विगत कुछ माह से नगरपालिका कार्यालय के रोजाना चक्कर काटा जा रहा है।

भाऊदास मेश्राम के पीछे समस्या यह है कि वह अपने छोटे लड़के का विवाह कराना चाह रहे हैं, रिश्ते की बातचीत भी हो चुकी है लेकिन उनके पास विवाह कराने पैसे नहीं होने के कारण वे शादी की तारीख निश्चित नहीं कर पा रहे हैं। पैसा मिल जाए तो वे जल्द शादी की तारीख तय कर लेंगे। इसके लिए वे रोजाना नगरपालिका कार्यालय में पहुंचकर अधिकारियों से राशि जल्द दिलाए जाने की गुहार लगा रहे हैं।

नगरपालिका कार्यालय बालाघाट में पदस्थ वरिष्ठ लेखापाल आरती ठाकुर ने बताया कि यह मामला हमारे संज्ञान में है उक्त सेवानिवृत्त कर्मचारी को उपादान राशि मिलना है, कर्मचारियों की पेमेंट के साथ ही इनकी पीपीएफ राशि भी जारी की जाएगी। आगामी दो-चार दिनों में इस समस्या का समाधान हो जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here