वार्डवासियों के अनेकों आवेदन के बाद कार्यवाही नही होने का आरोप
वारासिवनी नगर के वार्ड नंबर 4 स्थित स्टेशन मार्ग पर अतिक्रमणकारियों ने अपने घरों की बाउंड्रीवाल बनाकर अपने अपने अनुसार अतिक्रमण करा हुआ है। जिसके कारण उक्त मार्ग जो पहले 40 फीट का था वह कहीं 8 फीट तो कहीं 10 फीट का बचा है ऐसे में आवागमन कर रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और बड़े वाहन का आना-जाना अवरुद्ध हो गया है।
वार्ड वासियों के द्वारा लगातार नगरपालिका अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन देकर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की जा रही है किंतु इस और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है जिसके कारण अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जिसको लेकर वार्ड वासियों ने एसडीएम और मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और उनसे मांग की है कि जनहित में उक्त सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करा कर आम जनता को राहत प्रदान करें।










































