43 साल की उम्र में शादी न करने पर उनके परिवार ने कैसे किया सपोर्ट, बोलीं- मेरी फैमिली ने कभी कोई दबाव नहीं बनाया

0

एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने हाल ही में खुलासा किया कि 43 साल की उम्र में उनके शादी न करने पर उनके परिवार ने कैसे रिएक्ट किया। उनका कहना है कि इसके लिए उनके परिवार की ओर से कभी कोई दबाव नहीं बनाया गया। तनीषा दिग्गज अभिनेत्री तनुजा की बेटी और काजोल की छोटी बहन हैं। उनके पिता दिवंगत बॉलीवुड फिल्मनमेकर शोमू मुखर्जी थे।

तनीषा ने अपनी फैमिली को अमेजिंग बताया

तनीषा ने कहा, “नहीं, मेरे फैमिली से कभी नहीं। मेरी फैमिली अमेजिंग है। क्योंकि मेरे पास आज यह वंडरफुल लाईफ है। मैं बहुत ब्लेस्ड हूं और मेरे पास एक अमेजिंग लाईफ है इसलिए मैं इसके बारे में ऐसा नहीं सोचती।”

तनीषा की दादी ने हमेशा उन्हें सिखाया कि हर पल को जियो

तनीषा ने आगे कहा, “मैं आपको बता रही हूं कि मेरी मॉम ने हमेशा मुझसे यह कहा है और इसलिए वह इस बात को महत्व देती हैं कि हमने यह फिल्म (लाइफ इज शॉर्ट) की। क्योंकि मेरी दादी भी यही कहती थीं – ‘अपने जीवन के हर पल को जियो क्योंकि जीवन वास्तव में छोटा है’। जब विक्रम (उनकी शार्ट फिल्म के डायरेक्टर) इस टायटल के साथ आए, तो मैं ऐसी थी कि हम तो सब बोलते रहेंगे, यह हर जगह लागू होता है, यह आपकी लाईफ के हर क्षेत्र पर लागू होता है।”

तनीषा ने 33 की उम्र में एग्स फ्रीज करने के बारे में सोचा था

तनीषा ने खुछ समय पहले एक इंटरव्यू के दौरान 39 साल की उम्र में अपने एग्स फ्रीज करने की बात की थी। उन्होंने कहा था, “मैंने पहली बार एक दशक पहले अपने एग्स फ्रीज करने के बारे में सोचा था, जब मैं 33 साल की थी। उस समय, जब मैं अपने डॉक्टर के पास गई थी। लेकिन तब उन्होंने मुझे ऐसा करने से रोक दिया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि यह प्रक्रिया आपके शरीर पर इस समय भारी पड़ सकती है। तब उन्होंने सलाह दी थी कि मुझे इसे तब करना चाहिए, जब मुझे गर्भ धारण करने की कोई उम्मीद न हो। यह एक व्यक्तिगत पसंद होती है। और आज के समय में बच्चे पैदा न करना भी बिल्कुल ठीक है। जरूरी नहीं है कि हर महिला के बच्चे हों। आप बच्चा गोद ले सकते हैं, दुनिया में बहुत सारे बच्चे हैं। मुझे लगता है कि लोगों को इसके बारे में सामने आकर खुलकर बात करनी चाहिए। ये जरुरी नहीं आप शादी करें, या फिर किसी के साथ रिश्ते में हों। आपको परिभाषित करने के लिए जीवन में पुरुष की जरूरत नहीं है।”

तनीषा ने ‘Sssshh…’ से ​​​​​​​किया था बॉलीवुड में डेब्यू

तनीषा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2003 में ‘Sssshhh…’ से की थी। बाद में उन्हें ‘नील ‘एन’ निक्की’ और ‘टैंगो चार्ली’ में भी देखा गया था। 2013 में उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस के 7वें सीजन में भाग लिया था। शो में वह अरमान कोहली के साथ रिलेशनशिप में आ गई थीं। हालांकि, वो रिश्ता जल्द ही टूट गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here