44 भारतीय स्टार्टअप्स ने 16 हजार कर्मचारियों को हटाया:दुनियाभर में इस साल 930 कंपनियों ने की 1.46 लाख कर्मचारियों की छंटनी

0

इस साल देश में 44 स्टार्टअप ने करीब 16 हजार कर्मचारियों की छंटनी की है। इसमें से आधी हिस्सेदारी 14 एडटेक कंपनियों की रही। इन्होंने करीब 7 हजार कर्मचारियों को काम से निकाला। बायजूस जैसे यूनिकॉर्न इस मामले में दूसरे स्थान पर रहे।

छंटनी पर नजर रखने वाली वेबसाइट लेऑफ्स के मुताबिक, दुनियाभर में इस साल अब तक 930 कंपनियों ने 1,46,407 कर्मचारियों को हटाया है। इसकी मुख्य वजह 2021 में जरूरत से ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती रही। हालांकि, इसी बीच IT कंपनी एक्सेंचर ने 1,57,000 कर्मचारियों को प्रमोशन भी दिया। इसमें 60,000 से ज्यादा कर्मचारी भारत के हैं।

नए साल में IT सेक्टर देगा 1.5 लाख जॉब गिफ्ट
मार्च 2023 के अंत तक TCS, इन्फोसिस, विप्रो और HCL टेक जैसी भारतीय IT कंपनियां 1.5 लाख से ज्यादा फ्रेशर्स को नौकरी देने वाली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here