शहर के यूनिवर्सिटी क्षेत्र में 45 वर्षीय एक शख्स ने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दो दफा दुष्कर्म किया और वीडियो रिकार्ड कर उसे धमकी दे रहा था| पूरी घटना उस समय सामने आई जब पीड़िता ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की| पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू की है| जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के यूनिवर्सिटी क्षेत्र में रहनेवाले 45 वर्षीय शख्स ने अपने पड़ौस में रहनेवाली 17 वर्षीय लड़की को उसके हाथ में बने टेटू निकालने के लिए अपने घर में बुलाया था| पड़ौसी होने के नाते लड़की की मां को भी शख्स पर पूरा भरोसा था, इसलिए बेटी को उसके घर भेज बाहर चली जाती| टेटू हटाने के बहाने शख्स ने लड़की को अपने घर बुलाकर पहली बार दुष्कर्म किया और वीडियो रिकार्ड कर दिया| मौका पाकर अधेड़ ने दोबारा लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकी भी दी| शख्स की धमकी से परेशान होकर पीड़ित लड़की ने आखिरकार नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की, तब पूरी घटना सामने आई और परिवार ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी| जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया| पूछताछ में पता चला आरोपी विवाहित है और उसका परिवार राजस्थान में रहता है| पड़ौसी होने की वजह से लड़की माता को शख्स पर पूरा भरोसा था, इसीलिए वह अपनी बेटी को उसके घर छोड़ कामवश बाहर चली जाती थी| अक्सर छेड़छाड़ और दुष्कर्म जैसे ज्यादातर गंभीर मामलों में परिचित ही आरोपी निकलते आए हैं| ऐसे ही एक परिचित शख्स ने भरोसा तोड़कर मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म किया|









































