5 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक अपराध विभाग मुंबई की टीम ने बालाघाट में दबिश देकर दो आरोपियों का किया

0

बालाघाट 5 करोड रुपए की धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक अपराध विभाग मुंबई की पुलिस ने बालाघाट में दबिश देकर दो आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तो आरोपी वीरेंद्र पिता हरिकिशन दहिकर 41 वर्ष प्रेम नगर बालाघाट और को कौशलेंद्र पिता मधुकर डेकाटे 42 वर्ष वार्ड नंबर 4 कोसमी बालाघाट निवासी है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आर्थिक अपराध विभाग मुंबई महाराष्ट्र के अपराध क्रमांक 33/2021 मैं धारा 406 409 419 420 465 467 468 471 120 बी भादवी के तहत अपराध पंजीबद है। जिसकी जांच पुलिस उप निरीक्षक चेतन पचेरवाल द्वारा की जा रही है। इस मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 22 फरवरी को आर्थिक अपराध विभाग मुंबई की टीम ने बालाघाट में अपनी आमद दी और कोतवाली पुलिस के सहयोग से इस मामले में शामिल दो आरोपी वीरेंद्र दहिकर और कौशलेंद्र डेकाटे को गिरफ्तार करके यहां की विद्वान अदालत में पेश किये। जहां से उन्हें 3 दिन की ट्रांजिस्ट डिमांड प्राप्त कर दोनों को अपने साथ मुंबई ले गई। जानकारी के मुताबिक इन दोनों दो आरोपियों के खातों में धोखाधड़ी के करीब ढाई करोड रुपए ट्रांजिस्ट किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here