5 वर्षीय काव्या का साइकिल से कटा गला

0

खैरलांजी थाना अंतर्गत ग्राम कान्हड़गाव निवासी 5 वर्षीय काव्य बिसेन का 30 दिसंबर को साइकिल से गला कट गया जिसका सिविल अस्पताल में उपचार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कान्हड़गाव निवासी नंदकिशोर बिसेन की 5 वर्षीय बेटी काव्या पिता नंदकिशोर बिसेन प्रतिदिन की तरह सुबह स्नान करने के बाद घर में खेल रही थी तभी वह घर में खड़ी साइकिल पर खेलने के लिए गई और साइकिल से खेलते हुए अचानक साइकिल काव्या बिसेन के ऊपर गिर गई। जिसके चिल्लाने पर परिवार वालों ने आकर साइकिल उठाई और देखा तो काव्य के गले के खून बह रहा था जिसे देख तत्काल खून रोकने का प्रयास किया गया परंतु गले में थोड़ा गहरा घाव और लंबा कट जाने से बहुत ज्यादा खून बहने लगा। जिसे तत्काल परिवार के द्वारा डोंगरमाली स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां पर उपचार संभव नही होने पर वारासिवनी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। जैसे ही 5 वर्षीय बालिका को लेकर उसके परिवार के लोग सिविल अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर के द्वारा उसका उपचार कर सब ठीक होने का आश्वासन देकर मलम पट्टी कर वापस घर भेज दिया गया वहीं दो दिन बाद पुनः दिखाने के लिए कहा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here