5 वर्ष की मासूम से दुष्कर्म

0

एक युवक ने 5 वर्षीय मासूम बच्ची को अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर लिया। यह घटना ग्रामीण थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने लड़की की मां द्वारा की गई रिपोर्ट पर आरोपी युवक कालू उर्फ बालकृष्ण सुलाखें को हिरासत में ले लिया है। वही इस मासूम लड़की को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस 5 वर्ष की मासूम लड़की के पड़ोस में ही युवक कालू उर्फ बालकृष्ण अपने परिवार के साथ रहता है। लड़की अक्सर उसके घर खेलने जाती रहती थी। 10 मार्च को 11 बजे करीब यह लड़की कालू उर्फ बालकृष्ण सुलाखे के घर खेलने गई थी। इस दौरान आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसकी जानकारी बच्ची ने अपनी माँ को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here