फीफा वर्ल्ड कप 2022 में शुक्रवार को सबसे बड़ा उलटफेर देखने को मिला। अल रयान के एजुकेशन सिटी स्टेडियम में क्रोएशिया ने 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील को हराकर बाहर कर दिया। क्रोएशिया ने टूर्नामेंट का पहला क्वार्टर फाइनल पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीता।
ब्राजील के रोड्रिगो और मार्किनोस पेनल्टी मिस कर गए। क्रोएशिया ने शुरुआती चारों पेनल्टी गोल में कन्वर्ट कीं। ब्राजील के गोलकीपर एक भी पेनल्टी सेव नहीं कर सके। क्रोएशिया अब 14 दिसंबर को सेमीफाइनल खेलेगा।
एक्स्ट्रा टाइम में 1-1 था स्कोर
90 मिनट तक स्कोर लाइन 0-0 रही। लेकिन, एक्स्ट्रा टाइम में दोनों टीमों ने एक-एक गोल दाग दिए। ब्राजील के नेमार और क्रोएशिया के लिए पेटकोविच ने गोल दागे। एक्स्ट्रा टाइम के बाद रिजल्ट निकालने के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। जिसमें क्रोएशिया जीत गया।