नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार वापसी की है। शुरुआती 6 मुकाबलों में लगातार हार के बाद केकेआर ने पिछले 7 मुकाबलों में से 6 में जीत हासिल की है और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। केकेआर के 13 मुकाबलों में फिलहाल 13 प्वाइंट हैं। आइए आपको बताते हैं कि केकेआर को प्लेऑफ का टिकट कैसे मिल सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी मैच
केकेआर का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला बचा है, जो उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 24 मई को खेलना है। कोलकाता नाइट राइडर्स को अंतिम चार में पहुंचने के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। हालांकि, आखिरी मुकाबला जीतकर भी केकेआर को बाकी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।








































