50 फीट ऊंची पानी की टंकी से कूदा युवक

0

मंडला में एक युवक 50 फीट ऊंची पानी की टंकी से कूद गया। उसके सिर और पैरों में गंभीर चोट आई है। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर ग्राम सागर की गुरुवार शाम की है। इसका वीडियो सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान लखन साहू (21) पिता शम्भू प्रसाद साहू के रूप में हुई है। वीडियो में वो पानी की टंकी पर खड़ा दिख रहा है। नीचे मौजूद लोग चिल्ला-चिल्लाकर उसे रोकने का प्रयास कर रहे थे। करीब पांच मिनट तक चले घटनाक्रम में बाद उसने छलांग लगा दी। ये देख लोगों की चीख निकल गई।

लखन पहले हाट-बाजार के टीनशेड फिर जमीन पर गिर गया। इसके बाद वह लुढ़ककर फर्श पर गिरा। गांव के लोग दौड़कर उसके पास पहुंचे। उन्होंने परिजन को सूचना दी और वाहन की व्यवस्था कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने उसके माता-पिता से बात की है। वे घटना के वक्त दूसरे गांव गए हुए थे, इसलिए बेटे के टंकी से कूदने के वजह उनको भी मालूम नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here