इंडियन प्रीमियर लीग 2022 तैयारी शुरू हो गई है। 12 और 13 फरवरी को मेगा ऑक्शन होगा। इसके लिए खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट आ चुकी है। 590 प्लेयर्स इस बार नीलामी में उतरेंगे। 10 टीमों के पास कुल 217 स्लॉट खाली हैं। इस बार ऑक्शन के लिए 19 देशों के 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें से 590 प्लेयर्स को फाइनल नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। यानी 624 खिलाड़ी नीलामी से बाहर हो गए।
228 कैप्ड खिलाड़ी नीलामी में:
228 खिलाड़ी इंटरनेशनल खेल (कैप्ड) चुके हैं। वहीं 335 अनकैप्ड प्लेयर्स हैं, यानि इन खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव नहीं है। सात खिलाड़ी एसोसिएट देश हैं। यह आईपीएल का 15वां संस्करण है। इस बार मेगा ऑक्शन में कई नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
स्कॉटलैंड | 2 |
नेपाल | 1 |
नामीबिया | 3 |
जिम्बाब्वे | 1 |
वेस्टइंडीज | 34 |
श्रीलंका | 23 |
साउथ अफ्रीका | 33 |
न्यूजीलैंड | 24 |
ऑयरलैंड | 5 |
इंग्लैंड | 24 |
बांग्लादेश | 5 |
ऑस्ट्रेलिया | 47 |
अफगानिस्तान | 17 |
2 करोड़ की बेस प्राइस वाले खिलाड़ी:
फाइनल सूची में 48 खिलाड़ी 2 करोड़ के बेस प्राइस वाले हैं। 20 प्लेयर्स का बेस प्राइस डेढ़ करोड़ है। 34 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1 करोड़ है। ऑक्शन में 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ी हैं।
ऑक्शन में उतरने वाले मुख्य भारतीय खिलाड़ी:
– श्रेयस अय्यर
– शिखर धवन
– रविचंद्रन अश्विन
– मोहम्मद शमी
– ईशान किशन
– अजिंक्य रहाणे
– सुरेश रैना
– युजवेंद्र चहल
– वाशिंगटन सुंदर
– शार्दुल ठाकुर
– दीपक चाहर
– ईशांत शर्मा
– उमेश यादव
किस टीम ने किन खिलाड़ियों को किया रिटेन:
– मुंबई इंडियन: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड।
– रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज।
– चेन्नई सुपरकिंग्स: रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली।
– दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे।
– कोलकाता नाइटराइडर्स: आंद्रे रसेल, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर, सुनील नरेन।
– राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन, जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल।
– पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह।
– सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियम्सन, अब्दुल समद, उमरान मलिक।
– लखनऊ लायंस XI: केएल राहुल, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई।
– अहमदाबाद: हार्दिक पांड्या, राशिद खान, शुभमन गिल।