6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में इसी मासूम बच्ची का सगा चाचा गिरफ्तार

0

बालाघाट ग्रामीण थाना नवेगांव क्षेत्र मैं मानवता को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना घटित हुई जहां पर एक व्यक्ति ने अपनी 6 वर्षीय मासूम सगी भतीजी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। ग्रामीण पुलिस ने इस 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने बाद फरार इस बच्ची के चाचा नरेश उर्फ जंगलू पिता स्व फालचन्द बोपचे 28 वर्ष को रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। जिसे 20 जून को विद्वान अदालत में पेश किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश बोपचे 6 भाई है। जिनमें दो भाई की शादी हो चुकी है और दोनों भाई अपने परिवार के साथ अलग-अलग रहते हैं ।सभी लोग मजदूरी करते हैं यह 6 वर्षीय मासूम बच्ची अपने छोटे भाई माता-पिता के साथ रहती है ।इस मासूम बच्ची का पिता मजदूरी करने के लिए हैदराबाद गया हुआ है। 18 जून को सुबह यह लड़की अपने छोटे भाई के साथ घर में थी ।जिसकी मां सड़क निर्माण में काम करने चली गई थी। 4:00 बजे करीब जब यह मासूम लड़की अपने घर में थी तभी उसका चाचा नरेश बोपचे आया और इस लड़की के साथ घर मे ही दुष्कर्म किया और घर से फरार हो गया था।। शाम को जब लड़की की मां घर आई तब लड़की ने अपने मार्मिक अंग में दर्द होने के संबंध में बताई। जिसके बाद मां के द्वारा पूछने पर उसने अपने चाचा नरेश बोपचे के द्वारा किए गए दुष्यकृत्यं के संबंध में बताई। जिसके बाद लड़की की माँ ने इस घटना के संबंध में फोन से अपने पति को बताई और लड़की को लेकर रिपोर्ट करने ग्रामीण थाना पहुंची। ग्रामीण पुलिस ने लड़की की मां द्वारा की गई रिपोर्ट पर नरेश उर्फ जंगलू बोपचे 28 वर्ष के विरुद्ध धारा 376AB,376(2)(F) भादवि और धारा 5M/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया। पतासाजी कर ग्रामीण पुलिस ने इस आरोपी नरेश बोपचे को 24 घंटे के भीतर 19 जून गिरफ्तार कर लिया जिसे 20 जून को बालाघाट की विद्वान अदालत में पेश किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here