61 देशों के लिए होगा भारत का मेडिकल टूरिज्म हब

0

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मेडिकल टूरिज्म हब का ड्राफ्ट तैयार किया है। विश्व के 61 देशों को मेडिकल चिकित्सा के लिए चुना गया है। इन देशों में चिकित्सा सुविधा महंगी है। इन देशों के मरीज भारत आकर बेहतरीन चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकें। इसके लिए सिंगल विंडो के माध्यम से दुनिया के अलग-अलग देशों से आने वाले मरीजों को इलाज में सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने हील इन इंडिया नाम से कार्यक्रम तैयार किया है। दुनिया के नक्शे में भारत पहला मेडिकल टूरिज्म हब बनाने वाला देश होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले महीने धर्मशाला में अधिकारियों के साथ मेडिकल टूरिज्म प्लान को लेकर चर्चा की है।
इसके लिए भारत के विभिन्न राज्यों की अच्छी अस्पतालों का चयन किया जा रहा है। जिसमें बाहर के देशों से आने वाले मरीजों का बेहतर उपचार हो। प्रारंभिक चरण में 12 राज्यों के 17 शहरों के प्रमुख अस्पतालों को सूची में स्थान दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 61 देशों में मेडिकल चिकित्सा में होने वाले खर्च और भारत में होने वाले खर्च का आंकड़ा तैयार किया है।
भारत की मेडिकल चिकित्सा उन देशों की तुलना में 65 से 90 फ़ीसदी तक सस्ती है। हार्ट वाल्व रिप्लेसमेंट, बाईपास सर्जरी, हिप रिप्लेसमेंट और स्पाइन का इलाज भारत में काफी सस्ता है। भारत सरकार इन 61 देशों में मेडिकल टूरिज्म हब का प्रचार प्रसार कर विदेश के मरीजों को भारत में इलाज के लिए आकर्षित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here