62 वर्षीय वृद्ध की सल्फास की गोली खाने से मौत

0

एक 62 वर्षीय वृद्ध ने सल्फास की गोली का सेवन कर लिया। जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई ।मृतक मतीन बैग 62 वर्ष वार्ड नंबर 4 कन्हारटोला बालाघाट निवासी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार
10 नवंबर को 2:30 बजे मतीन बैग घर से दुकान गया था और वापस घर आया जिसे उसके बेटे अशफाक बेग ने पूछा कि कहां गए थे। तब मतीन बेग ने बताया कि सल्फास का सेवन किया हूं और मतीन बैग ने अपने बेटे को दूसरी पत्नी रिहाना बैग से बहुत परेशान होने के संबंध में बताया था।

जिसके बाद मतीन बैग उल्टी करने लगा ।मतीन बैग को उसके परिजनों ने जिला अस्पताल बालाघाट में लाकर भर्ती किये थे । जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here