7 किलोमीटर दूर खरीदी केंद्र,जागपुर खरीदी केंद्र पहुंचा डोंगरिया !

0

जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम रेंगाटोला में स्थित सहकारी समिति जागपुर को धान उपार्जन केंद्र ना रखते हुए इस केंद्र को गर्रा के एफसीआई गोदाम डोंगरिया गाव जागपुर से दूरी 7 किलोमीटर परिवर्तित करने पर ग्रामीणों में बहुत अधिक आक्रोश व्याप्त है।

सोसाइटी के अंतर्गत आने वाले 4 ग्रामों के किसानों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। किसानों ने इसको लेकर इसके विरोध में आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

30 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य प्रारंभ होना था, धान खरीदी का मैसेज नहीं आने पर किसान बड़ी संख्या में सहकारी समिति जागपुर केंद्र में पहुंचते रहे और मैसेज नहीं आने के संबंध में जानकारी लेते रहे। सोसाइटी में पहुंचने पर किसानों को जानकारी मिली की इस बार इस जागपुर केंद्र में धान खरीदी नहीं होगी। धान लेकर किसानों को घर डोंगरिया कैप में जाना पड़ेगा। यह सुनकर किसानों में चिंता खड़ी हो गई, लगभग सभी किसानों ने शासन प्रशासन द्वारा किए गए इस परिवर्तन को लेकर नाराजगी जताई है

इसके संबंध में चर्चा करने पर जागपुर खरीदी केंद्र के प्रभारी सुरेंद्र बिसेन ने बताया कि यह बात सही है पिछले वर्ष शासन के निर्देशानुसार जागपुर समिति में ही ओपन कैप का निर्माण किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here