7 वे दिन भी जारी रही सहकारी समिति कर्मचारियो की हड़ताल !

0

वर्षों से लंबित अपनी 1 सूत्रीय मांग को लेकर सहकारी समिति कर्मचारियों द्वारा शुरू की गई हड़ताल सातवें दिन भी जारी रही। जहां जनपद पंचायत के सामने सामूहिक हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने मंगलवार को सरकार की सद्बुद्धि के लिए भजन कीर्तन पाठ का आयोजन कर सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थनाए की।

सहकारिता विभाग के समस्त कर्मचारियों को शासकीय कर्मचारी की भांति वेतन दिए जाने की प्रमुख मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान हड़ताली कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए 31 मार्च तक मांग पूरी ना होने पर प्रदेश संगठन के आवाहन पर 1 अप्रैल को प्रदेश के समस्त 55 हजार कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की बात कहीं है जहां उन्होंने 1 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास के घेराव करने पर भी मांग पूरी ना होने पर प्रदेश के समस्त 55 हजार कर्मचारियों द्वारा सामूहिक तौर पर इस्तीफा दिए जाने की चेतावनी दी है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here