85 करोड़ की लॉटरी जीतने के तुंरत बाद एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ कर लग्जरी लाइफ जीना शुरू कर दिया। शख्स ने जमकर पार्टी की, यहां-वहां पैसे उड़ाए साथ ही एक बेहद महंगी कार भी खरीदी। बॉयफ्रेंड के इस बर्ताव को देखकर गर्लफ्रेंड ने उसे खूब खरी-खोटी सुनाई है। जर्मनी में रहने वाली गर्लफ्रेंड ने दावा किया है कि जैसे ही उसके 42 साल के बॉयफ्रेंड कुर्सत यिलडिरिम ने लॉटरी जीती, वैसे ही उसने मुझसे ब्रेकअप कर लिया। इसके बाद कुर्सत ने करीब 3 करोड़ की एक फरारी कार खरीद ली।
डेली स्टार के मुताबिक, कुर्सत की 50 साल की गर्लफ्रेंड ने कहा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि वो रुपये मिलते ही इतना बदल जाएगा। वो मुझे डार्लिंग कहता था और हमेशा साथ रहने की कसमें खाता था। हम सीरियस रिलेशन मे थे। लॉटरी जीतने के बाद उसने कहा कि मैं अमीर बन गया हूं। अब मैं तुम्हारे लिए कुछ भी खरीद सकता हूं। जो तुम चाहोगी वो दिलाऊंगा। लेकिन 85 करोड़ 76 लाख रुपये मिलने के बाद उसने मुझे फोन किया और कहा कि वो मुझसे कभी प्यार ही नहीं करता था। वो मुझे अपनी गर्लफ्रेंड बने रहने के बदले रुपये देना चाहता था। वहीं, इस मसले पर कुर्सत का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड उसके लिए खास है। वो उसकी इंसानियत और भावनाओं से प्यार करता था, उससे नहीं।
रिपोर्ट के अनुसार, कुर्सत पहले एक ड्रग एडिक्ट था। उसने चोरी की कई वारदातों को भी अंजाम दिया था। उसे 27 महीने की जेल की सजा भी हुई थी। बाद में वो क्रेन ऑपरेटर बन गया। इसी बीच लॉटरी लगते ही उसने नौकरी छोड़ दी और लगभग 3 करोड़ रुपये में एक फरारी कार खरीद ली। इस दौरान उसने अपनी गर्लफ्रेंड को भी छोड़ दिया।










































