9 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

0

बालाघाट/
थाना चांगोटोला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मारपीट के मामले में पिछले 9 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार स्थाई वारंटी राजेंद्र परते 48 वर्ष ग्राम मोहगांव थाना चांगोटोला निवासी है

पुलिस अधीक्षक बालाघाट के निर्देशानुसार जिले में फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना चांगोटोला पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।गिरफ्तार आरोपी का नाम राजेन्द्र परते48 वर्ष ग्राम मोहगांव चांगोटोला है। आरोपी के विरुद्ध थाना चांगोटोला में अपराध क्रमांक 106/2014 के तहत धारा 294, 323, 324, 506(बी) भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज था। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
8 अप्रैल को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।चांगोटोला पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में सराहनीय सफलता के रूप में देखा जा रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here